पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चेतना मंच ने डॉ. अंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई

चेतना मंच ने डॉ. अंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के 127 वें जयंती समारोह के उपलक्ष्य में डॉ. अंबेडकर चेतना मंच की ओर से गुरु रविदास भवन में प्रधान डॉ. राकेश कुमार, डॉ. रमेश अत्री, जेपी खरलांवाला, एक्सइएन सुरेश कुमार, एडवोकेट नरिंदर कुमार, प्रिंसिपल पूर्ण चंद, अरविंदर भावड़ा और हेडमास्टर धर्मपाल की संयुक्त अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया।

इसमें दिल्ली से दार्शनिक व अर्थशास्त्री उमेश बाबू बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन और अधिकारों से वंचित लोगों के हितों की प्राप्ति के लिए किए संघर्ष पर रोशनी डाली। मुख्यातिथि उमेश बाबू ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने हमें जो सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकार दिलाए उनके बारे हमें चेतन होने की जरूरत है। यदि मौजूदा व्यवस्था किसी प्रकार के अधिकारों से वंचित करने का प्रयास करती है तो संविधान के दायरे में रहते हमें शांतिपूर्वक तरीके से इसका समाधान करवाने के लिए संघर्ष करना चाहिए। संविधान अनुसार हमारे लिए विशेष बजट अलाट करने का प्रावधान है और देश के संसाधनों में हमारी हिस्सेदारी सुनिश्चित है। लेकिन सामाजिक जागरूकता न होने के कारण हमारे हिस्से के फंडों का दुरुपयोग हो रहा है और सरकार हर वर्ष इन फंडों में कटौती कर रही है।

मंच की तरफ से मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लेक्चरर विजय कुमार, मानवाधिकार कार्यकर्ता सुनील दत्त, जगदीश राज, जतिंदर कुमार, कुलदीप राज, एक्सईएन सुरिंदर कुमार, मनोज कुमार, डॉ. नितेश कुमार, रवि कुमार, दविंदर दास, महिंदर पाल, गौरव कुमार, राज कुमार, डॉ. दीपक, दलबीर सिंह, दीपक सरमल, संतोष, दर्शना, सुनीता, राजकुमारी, उर्मिला देवी, नीलम देवी आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यातिथि उमेश बाबू। -भास्कर

खबरें और भी हैं...