पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मजदूर बोले भट्ठा मालिक हमें नहीं दे रहे हैं उचित रेट

मजदूर बोले- भट्ठा मालिक हमें नहीं दे रहे हैं उचित रेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर

भट्‌ठा मजदूर यूनियन संबंधित इफ्टू के नेतृत्व में भट्‌ठा मजदूरों ने भट्‌ठा मालिकों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में यूनियन प्रदेश कमेटी सदस्य प्रेम मसीह सोना, जिला सचिव फूल चंद व जिला प्रधान बचन सिंह बोपाराय ने बताया कि गुरदासपुर और दीनानगर भट्‌ठों पर पथेर व निकासी का काम करते मजदूरों को गर्मियों के रेटों संबंधी विभिन्न भट्‌ठों पर मजदूर रैलियां की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 2-3 सीजनों से मजदूरों के रेटों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। वहीं, महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जबकि बढ़ती महंगाई के अनुसार सरकार की ओर से कम से कम मजदूरी में बढ़ोतरी की जाती है, लेकिन इसके उल्ट भट्‌ठा मालिक बढ़े रेटों को भट्‌ठों मजदूरों पर लागू करने में आनाकानी कर रहे हैं।

इस वजह से भट्‌ठा मजदूरों में भट्‌ठा मालिकों प्रति उग्र रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते 2 सीजनों में मजदूरों से जेसीबी द्वारा करवाई मेहनत के बदले लाखों रुपए वसूल किए गए हैं। वहीं, भट्‌ठा मालिक अपने मुनाफे को बनाए रखने के लिए मजदूरों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं, जबकि जिला प्रशासन मूक दर्शन बना बैठा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन व भट्‌ठा मालिकों द्वारा मांगें स्वीकार करने में आना-कानी करने पर मजदूरों द्वारा भट्‌ठों पर लंबी हड़ताल की जाएगी।

भट्ठों पर रोष प्रदर्शन करते भट्ठा मजदूर। -भास्कर

आज नेहरू पार्क में करेंगे प्रदर्शन

इसके बाद इफ्टू जिला वित्त सचिव सरवन भोला व भट्ठा मजदूर यूनियन नेता माना मसीह ने बताया कि किरत विभाग ने भट्‌ठा मालिकों व मजदूर नेताओं को 11 अप्रैल को बैठक में बुलाया था, लेकिन इस बैठक में भट्‌ठा मालिक गैर-हाजिर रहे। इसलिए फिर किरत विभाग ने 18 अप्रैल को भट्‌ठा मालिकों एवं मजदूरों की बैठक के लिए आमंत्रण किया है। वहीं, 18 अप्रैल को भट्‌ठा मजदूर यूनियन संबंधित इफ्टू की अध्यक्षता में एक दिवसीय हड़ताल के साथ स्थानीय नेहरू पार्क में रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...