पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएसएम काॅलेज के सात विद्यार्थी यूनिवर्सिटी मेरिट में

एसएसएम काॅलेज के सात विद्यार्थी यूनिवर्सिटी मेरिट में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीनानगर| एसएसएम काॅलेज दीनानगर का गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की ओर से ली गई एमए हिस्ट्री के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम शानदार रहा है और काॅलेज के सात विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी मेरिट में स्थान हासिल किया है। प्रिंसिपल डॉ. आकरे तुली ने बताया कि शुभम सैनी ने 75 प्रतिशत अंक लेकर यूनिवर्सिटी में चौथा, आकृति महाजन ने 74.2 प्रतिशत अंक लेकर छठा, पूनम ने 74 प्रतिशत अंक लेकर सातवां, नैंसी ने 73 प्रतिशत अंक लेकर दसवां, मोनिका देवी व मनीषा देवी ने 71.2 प्रतिशत अंक लेकर 16 वां और मनप्रीत कौर ने 71 प्रतिशत अंक लेकर 17 वां स्थान प्राप्त किया है।

खबरें और भी हैं...