शांति देवी आर्य काॅलेज की 11 छात्राएं यूनिवर्सिटी टॉप टेन में
दीनानगर| शांति देवी आर्य महिला काॅलेज दीनानगर का गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की ओर से ली गई वीवॉक साफ्टवेयर डेवलपमेंट के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम शानदार रहा है और काॅलेज के 11 छात्राओं ने यूनिवर्सिटी टॉप टेन पोजिशंस पर अपना कब्जा जमाया है। प्रिं. रतना शर्मा ने बताया कि अर्पण सैनी 400 में से 353, सिमरन सैनी 347, सिमरनजीत व एनम 345, प्रभजोत 341, मनीता रकवाल 340, कोमल 337, मनप्रीत कौर 326, तानिया 324, मालती देवी 315, ज्योति बाला 310 अंक लेकर यूनिवर्सिटी में क्रमवार पहली से दसवीं पोजीशन पर रही हैं प्रिंसिपल ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के लिए छात्राओं को बधाई दी।