दीनानगर | सैनी गाढ़े बिरादरी की वार्षिक मेल 20 मई रविवार को गांव माजरा में स्थित जठेरों के मंदिर में आयोजित होगी। सेवादार सुशील कुमार सैनी ने बताया कि मेल के दिन सुबह हवन यज्ञ किया जाएगा। वहीं, इसके बाद दोपहर को भंडारा होगा। उन्होंने बिरादरी से मेल में शामिल होने की अपील की है।