एसएस डीएवी पब्लिक स्कूल दीनानगर में प्रिंसिपल कमलेश शर्मा की अध्यक्षता में हस्तकला प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें स्कूल कमेटी अध्यक्ष अरविंद मेहता बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।
मैडम शांता डोगरा ने बच्चों को घर में पड़ी अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोग में लाने की जानकारी दी। बच्चों ने कई प्रकार की अनुपयोगी वस्तुओं से सजावटी सामान तैयार कर अपनी हस्तकला का बखूबी प्रदर्शन करते हुए अखबार, प्लास्टिक बोतल, बटन सही अन्य वस्तुओं का उपयोग किया। मुख्यातिथि अरविंद मेहता ने विजेता बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी कला को उजागर करने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर रश्मि, नेहा, पूजा महाजन, इंदू बाला, शिल्पा, अनीता आदि उपस्थित थे।
विजेता बच्चों को प्रोत्साहित करते मुख्यातिथि अरविंद मेहता।