पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकान में लोहे की ग्रिल को तोड़ने में असफल रहे चोर खाली हाथ लौटे

दुकान में लोहे की ग्रिल को तोड़ने में असफल रहे चोर खाली हाथ लौटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीनानगर|अवांखी गेट के पास चर्च के सामने स्थित एक करियाना की दुकान में शनिवार रात को चोरी की कोशिश की गई। दीवार और लोहे की ग्रिल को तोड़ने में नाकाम रहने पर चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा। दुकानदार राज कुमार ने बताया कि रविवार सुबह दुकान में आने पर उसने देखा तो दुकान के साथ लगती छत की सीढ़ियों के पास दीवार के साथ तोड़फोड़ की गई थी। जब उसने छत पर जाकर देखा तो वहां लगे लोहे के गेट के ऊपर ग्रिल में लगी जाली उखड़ी हुई थी और ग्रिल को तोड़ने का प्रयास किया गया था। उन्होंने आशंका जताई कि दीवार और ग्रिल को तोड़ने में नाकाम रहने पर चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा। इसके बारे थाना दीनानगर में सूचना दर्ज करवाई गई है।

जानकारी देते राज कुमार।

खबरें और भी हैं...