पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीनानगर के ठेके से 250 रुपए में खरीदी संतरा मार्का शराब में केमिकल की बदबू आने पर युवकों की ठेकेदार से ठनी

दीनानगर के ठेके से 250 रुपए में खरीदी संतरा मार्का शराब में केमिकल की बदबू आने पर युवकों की ठेकेदार से ठनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीनानगर में पहली अप्रैल से खुले नए शराब के ठेके से खरीदी शराब की क्वालिटी को लेकर मंगलवार रात दो युवकों ने बवाल मचाते हुए शराब के ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की। गांव मगराला निवासी इकबाल सिंह और भूपिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने बस स्टैंड के बाहर शराब के ठेके से 250 रुपए में देसी शराब संतरा मार्का की बोतल खरीदी। इसमें से चार लोगों ने एक-एक पैग पिया, तो उसमें किसी केमिकल की दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने ठेके पर आकर इसकी शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने पर आपस में बहस शुरू हो गई। जब ठेकेदार वहां पहुंचे तो उन्होंने दोनों युवकों के हाथ से बोतल लेकर उड़ेलने की कोशिश की तो बात हाथापाई तक जा पहुंची।

युवकों का आरोप है कि शराब से आ रही दुर्गंध और पीने से साफ पता चलता है कि इसमें कोई केमिकल मिक्स किया है। वहीं, एसएचओ कुलविंदर दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले गए। वहां शराब के ठेकेदारों को बुलाकर दोनों पक्षों का आपस में समझौता करवा दिया। वहीं, ठेके के बाहर मौजूद दीनानगर वासी कुलदीप और अनिल ने भी आरोप लगाए कि नए ठेके में शराब की क्वालिटी खराब है। वहीं, ठेके पर खुली बोतल में डालकर भी शराब बेची जा रही है और बोतल पर लिखे मूल्य से ज्यादा रेट वसूला जा रहा है।

ठेके से खरीदी शराब की क्वालिटी पर रोष जताते युवक। (दाएं) एएसआई सुरजीत से शराब को लेकर शिकायत करते युवक।

शिकायत आई तो लेंगे एक्शन

एसएचओ कुलविंदर ने कहा कि शराब की चेकिंग करना एक्साइज विभाग का काम है। जबकि एक्साइज इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने कहा कि उनके पास इस संबंधी शिकायत आएगी तो एक्शन लेंगे। वहीं, ठेके पर खुली शराब बेचने और ज्यादा पैसे वसूलने पर भी उन्होंने एक्शन लेने की बात कही।

खबरें और भी हैं...