हिंसा में बिना जांच केस दर्ज किए : योगराज
शिवसेना बालठाकरे के प्रदेश पदाधिकारियों की विशेष बैठक पंजाब प्रधान योगराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें फगवाड़ा में हुई हिंसक घटनाओं में घायल हुए शिवसैनिकों और पंजाब पुलिस की ओर से बिना जांच पड़ताल किए झूठे केस दर्ज कर शिवसैनिकों को हिरासत में लिए जाने का कड़ा संज्ञान लिया गया और पंजाब सरकार की ओर से किए गए इस अत्याचार की कड़े शब्दों में निंदा करते स्पष्ट किया गया कि इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश प्रधान योग राज शर्मा ने कहा कि पार्टी ने पंजाब सरकार के खिलाफ कठोर रणनीति अपना कर आंदोलन करने की पूरी तरह से तैयारी कर ली है और सभी जिलों से शिवसैनिक अलग-अलग गाड़ियों से फगवाड़ा की तरफ कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने बिना जांच किए शिवसेना पदाधिकारियों को 302 जैसे संगीन जुर्म के तहत गिरफ्तार किया है। जबकि यह जांच का विषय है। इस मौके पर पंजाब उपप्रधान राजिंदर बिल्ला, प्रदेश महासचिव जोगिंदर पाल जग्गी, पकाला बाबा, प्रदेश भवानी सेना प्रधान ऊषा माही, सुरिंदर व अन्य उपस्थित थे।
पार्टी नेताओं पर दर्ज झूठे केसों पर रोष व्यक्त करते प्रदेश प्रधान योगराज शर्मा व अन्य ।