पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएंगे सरकारी स्कीमें : प्रियंक भारती

जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएंगे सरकारी स्कीमें : प्रियंक भारती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम स्वराज अभियान के तहत केंद्र सरकार की ओर से जरूरतमंद लोगों की भलाई के लिए चलाई जा रही स्कीमों का जायजा लेने के लिए भारत सरकार की मिनिस्ट्री आफ रोड ट्रांसपोर्ट व हाइवे के प्रियंक भारती और अंडर डिफेंस सेक्रेटरी विजय सचदेवा की ओर से दीनानगर के गांव अवांखा, डीडा और मगराला का दौरा किया गया। प्रियंक भारती ने बताया कि भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की ओर से पूरे देश में 14 अप्रैल से 5 मई तक गांव पंचायतों में ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एससी एसटी वर्ग के जरूरतमंद लोगों को सात स्कीमों का लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत 18 अप्रैल को वाटर सप्लाई व सेनिटेशन विभाग और ग्राम विकास व पंचायत विभाग द्वारा स्वच्छ भारत पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना, ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इंद्रधनुष योजना का जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाया जाएगा और जिले के 30 गांवों में इस अभियान को चलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...