‘अनमोल रतन सगुरु गोस्वामी गुरु नाभा दास’ का विमोचन
दीनानगर| स्वामी गुरु नाभा दास के 446 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरु नाभा दास कमेटी की ओर से गांव रंगड़पिंडी में मदन लाल मंगौत्रा की अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया गया। इसमें सरना से स्वामी विष्णुगिरि बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। जबकि गुरु नाभा दास महासमिति पंजाब के चेयरमैन मुलख राज फौजी, महासचिव यशपाल घरोटा विशेष मेहमान थे। मुख्यातिथि स्वामी विष्णुगिरि ने महासमिति के प्रदेश महासचिव यशपाल घरोटा की ओर से गुरु नाभा दास के जीवन, आरती, अरदास पर लिखी गई धार्मिक पुस्तक ‘अनमोल रतन सतगुरु गोस्वामी गुरु नाभा दास’ का विमोचन किया।