659.32 लाख का बजट सर्वसम्मति से पास
नगर कौंसिल दीनानगर की बैठक प्रधान राकेश महाजन की अध्यक्षता में हुई। कार्यकारी अधिकारी अनिल मेहता विशेष तौर पर बैठक में शामिल हुए। इसमें सर्वसम्मति से वर्ष 2018-19 के 659.32 लाख रुपए के बजट को पास किया गया। मौजूदा वित्तीय वर्ष में सबसे ज्यादा एक करोड़ रुपए की आमदन एडीशनल एक्साइज ड्यूटी से होने का प्रावधान रखा गया है। जबकि प्रापर्टी टैक्स से 20 लाख रुपए, रेंट से 6.25 लाख रुपए, तहबाजारी से एक लाख रुपए, विज्ञापन कर से 6.32 लाख रुपए, लाइसेंस फीस से 2 लाख रुपए, बिल्डिंग एप्लीकेशन फीस से 13.25 लाख रुपए, जायदादों की बिक्री से 50 लाख रुपए, बस अड्डा फीस से 15.40 लाख रुपए और अन्य साधनों से 34.60 लाख रुपए की आमदन का प्रावधान रखा गया। वहीं बजट का अधिकांश हिस्सा 402.37 लाख रुपए अमले पर खर्च होंगे। जबकि स्ट्रीट लाइट सहित अन्य कमिटेड खर्च के लिए 235.95 लाख रुपए रखे गए हैं। प्रधान राकेश महाजन ने कहा कि सरकार से ग्रांट हासिल करने के लिए प्रोपोजल बनाकर भेजेंगे। बैठक में वार्ड सात के उपचुनाव में विजेता रही कांग्रेस पार्षद आशा रानी को उनके पद की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर पार्षद नीलम बाला, रजनी बाला, सविता शर्मा, परमिंदर सिंह नीटू, गुरदीप सिंह, गंधर्व सिंह, नरेश, पवन, रमेश शर्मा, सुनील दत्त आदि उपस्थित थे। जबकि कांग्रेस पार्षद वीना व अजय और भाजपा पार्षद रोशन लाल गैर हाजिर रहे।
बैठक को संबोधित करते नगर कौंसिल प्रधान राकेश महाजन।