परिवार ही किसी व्यक्ति की असल ताकत : प्रिंसिपल महाजन
कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रिंसिपल उपमा महाजन।
भास्कर संवाददाता| दीनानगर
सुमित्रा देवी आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल दीनानगर में प्रिंसिपल उपमा महाजन की अध्यक्षता में विश्व परिवार दिवस मनाया गया। इसमें किंडरगार्टन विंग के बच्चों ने दादा दादी, माता पिता, चाचा चाची और भाई बहन के रूपों को अख्तियार कर संयुक्त परिवार की भूमिका और महत्व को बाखूबी ढंग से दर्शाया। प्रिंसिपल उपमा महाजन ने पारिवारिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एक परिवार ही किसी व्यक्ति की असल ताकत है। प्रत्येक माता पिता को अपने बच्चों को पारिवारिक मूल्यों से ओतप्रोत करना चाहिए।
जिस प्रकार लकड़ियों के गठ्ठे को कोई तोड़ नहीं सकता उसी प्रकार एक संयुक्त परिवार का कोई विकल्प नहीं है। इस मौके पर मोनिका गुप्ता, शमां, नीलम, अनु, रीटा, रिया के अलावा आिद मौजूद थीं।