रवीश बहल बने जिला प्रवक्ता
नवनियुक्त जिला प्रवक्ता रवीश बहल को सम्मानित करते पार्टी नेता।
भास्कर संवाददाता| दीनानगर
शिवसेना पंजाब की मीटिंग प्रदेश उपप्रधान व प्रवक्ता अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें उत्तर भारत चेयरमैन सतीश महाजन, पंजाब यूथ विंग प्रधान रोहित महाजन, संगठन मंत्री प्रदीप शर्मा शामिल हुए। दीनानगर के रवीश बहल को पार्टी का जिला प्रवक्ता का कार्यभार सौंपा गया। रवीश बहल ने कहा कि वह अपनी जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए पार्टी के विस्तार में पूरा योगदान देंगे। उत्तर भारत चेयरमैन सतीश महाजन, पंजाब प्रधान रोहित महाजन और पंजाब उपप्रधान अजय कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा पर पंजीकृत वाहनों पर टोल माफ करने के लिए पूरे पंजाब में टोल बैरियर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश यूथ विंग के उपप्रधान सुनील कुमार, अश्वनी सभ्रवाल, रमेश कुमार, सुरजीत कुमार, पवन वर्मा, हरीश महाजन, राकेश खोसला, हरजीत सिंह, लवली पंडोरी भी मौजूद थे।