पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाषण मुकाबले में दयानंद स्कूल की जिया प्रथम

भाषण मुकाबले में दयानंद स्कूल की जिया प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्य समाज दीनानगर की ओर से तप व त्याग के प्रतीक और डीएवी के स्तंभ महात्मा हंस राज के जन्मोत्सव को समर्पित भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। आर्य समाज के प्रधान रघुनाथ सिंह शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में दयानंद मठ के अध्यक्ष स्वामी सदानंद बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इसमें क्षेत्र के 12 शिक्षण संस्थानों के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने महात्मा हंस राज के जीवन पर अपने विचारों को रखा। दयानंद इंटरनेशनल स्कूल घरोटा की छात्रा जिया ने प्रथम और अदिति शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि एसएस माडर्न हाई स्कूल की छात्रा स्मृति द्वितीय स्थान पर रही। सुमित्रा देवी आर्य स्कूल की चेतना और एसएस माडर्न स्कूल की मेघा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। स्वामी सदानंद ने महात्मा हंस राज के जीवन और कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि हिंदू समाज को जीवंत रखने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अंत में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर रमेश महाजन, राजेश महाजन, अरुण विज, वेद प्रकाश ओहरी, मनोहर सेन ओहरी, बाल किशन, सरदारी लाल, जतिंदर शास्त्री, रमेश शास्त्री, डॉ. राजन हांडा, अनुराधा, अंजलि रामपाल, प्रिंसीपल जेके नायर, प्रेम सैनी, जीआर महाजन, कैलाश चंद शर्मा उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में एसएस माडर्न स्कूल की स्मृति द्वितीय

विजेता बच्चों को सम्मानित करते स्वामी सदानंद व अन्य।

खबरें और भी हैं...