पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिवसेना हिंदोस्तान बोली अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को यकीनी बनाए केंद्र सरकार

शिवसेना हिंदोस्तान बोली अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को यकीनी बनाए केंद्र सरकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवसेना हिंदोस्तान की बैठक जिला प्रधान शिवम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला चेयरमैन रमन महाजन हैप्पी, जिला यूथ विंग प्रधान अनिल कुमार चपाटा, जिला देहाती प्रधान अश्विनी महाजन, तहसील चेयरमैन सुखदेव शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए। इसमें केंद्र सरकार से अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि हर साल अमरनाथ यात्रियों पर पथराव की घटनाएं आम हो चुकी हैं। लंगर के टैंट जला दिए जाते हैं। यात्रियों को पंजीकरण में गई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमारी केंद्र में मोदी सरकार से मांग है कि इस बार अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए ठोस कदम उठाए। यहां जिला उपप्रधान तरसेम महाजन, जिला सचिव रजनीश राजू, ब्लाक प्रधान हर्ष अग्रवाल, सिटी प्रधान रोहित महाजन, विशाल महाजन, शंटी ठाकुर, वरुण शर्मा, जिम्मी सैनी आदि उपस्थित थे।

अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने की मांग करते शिवसैनिक।

खबरें और भी हैं...