पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएसएम कॉलेज ने जीती ओवरऑल जनरल स्पोर्ट्स ट्राफी

एसएसएम कॉलेज ने जीती ओवरऑल जनरल स्पोर्ट्स ट्राफी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसएम कालेज दीनानगर ने खेलों में बढ़िया प्रदर्शन के बलबूते गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की निरंतर दसवें साल बी डिवीजन ओवरआल जनरल स्पोर्ट्स ट्राफी को हासिल किया है। यूनिवर्सिटी में आयोजित वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्र सरकार के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी राहुल भटनागर आईएएस ने कालेज को प्रदान की।

प्रिंसिपल डॉ. आरके तुली ने बताया कि कालेज ने पिछले 13 वर्षों के दौरान 10 बार विजेता और 3 बार उपविजेता ट्राफी हासिल की है। जबकि खेलों में विशेष योगदान देने के फलस्वरूप कालेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुखविंदर सिंह रंधावा को भी विशेष सम्मान से नवाजा गया। डॉ. रंधावा ने कहा कि कालेज प्रिंसिपल, मैनेजमेंट कमेटी, कोच के योगदान और खिलाड़ियों के कड़े परिश्रम की बदौलत कॉलेज की जिमनास्टिक, बैडमिंटन, कबड्डी नेशनल व सर्किल स्टाइल टीमों ने यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया। जबकि वॉलीबाल, नेटबाल और क्रास कंट्री टीम रनर अप रही और फ्री स्टाइल कुश्ती व बाक्सिंग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि खेलों शानदार प्रदर्शन के आधार पर कालेज के 22 छात्रों का यूनिवर्सिटी की विभिन्न टीमों में चयन हुआ है। जिन्होंने आल इंडिया इंटर मुकाबलों में यूनिवर्सिटी की तरफ से खेलते हुए अच्छी पोजिशंस हासिल की हैं। यूनिवर्सिटी की सर्किल स्टाइल कबड्डी में कालेज के तीन खिलाड़ी कुलविंदर सिंह, लवजिंदर सिंह, अजुर्न सिंह ने गोल्ड मेडल, कबड्डी नेशनल स्टाइल में रोबनजीत, विशाल कुमार, खुशदीप सिंह, जिमनास्टिक टीम के साहिब सिंह, गुरजोत सिंह, तुशाल कुमार, बास्केटबाल टीम के मनविंदर सिंह, जगदीप सिंह, तरुण शर्मा, एथलेटिक्स में शामा मसीह, कर्मदीप, बाक्सिंग टीम के राघव चौधरी, अर्जुन, जोगिंदर, कुश्ती टीम के गुरमुख सिंह, संदीप सिंह, वॉलीबाल टीम के पारस शर्मा, विशाल कुमार, लड़कियों के जिमनास्टिक में सिमरनजीत कौर व प्रीतिका ने आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मुकाबलों में भाग लिया। सिमरनजीत कौर से वर्ष 2017-18 की बेस्ट जिमनास्ट चुना गया है। कॉलेज में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान दयानंद मठव कालेज मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष स्वामी सदानंद, सचिव भारतेंदु ओहरी, मेंबर वीपी ओहरी ने प्रिंसिपल, शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष और कोचों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए जीत के इस सिलसिले को आगे भी बढ़ाते रहने को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित स्वामी सदानंद, सचिव भारतेंदु ओहरी, प्रिं. डॉ. आरके तुली, डॉ. मुखविंदर सिंह रंधावा व अन्य।

खबरें और भी हैं...