शांति देवी आर्य महिला कॉलेज दीनानगर लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के अग्रणी कालेज के तौर पर स्थापित हो चुका है। प्रिंसिपल रतना शर्मा ने बताया कि मैरिट होल्डर्स, खेलों व सभ्याचार गतिविधियों में अव्वल रहने वाली छात्राओं के साथ-साथ गरीब व बेसहारा लड़कियों को रियायतों के अलावा उनका मनोबल बढ़ाने के लिए सम्मान दिया जाता है।
दूर दराज के गांवों से आने वाली लड़कियों के लिए बसों का विशेष प्रबंध है जबकि आधुनिक सुविधाओं से लैस होस्टल उपलब्ध है और पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर की छात्राएं भी यहां पर उच्च शिक्षा हासिल कर रही हैं। पूरा स्टाफ लड़कियों को अकादमिक शिक्षा के साथ अपने मूल्यवान विरसे से जोड़ने और नैतिक मूल्यों से सराबोर करने में विशेष भूमिका निभा रहा है। कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में बीएससी बायोटेक्नालाजी, फैशन डिजाइनिंग, मेडिकल, नॉन मेडिकल, आईटी, इकनॉमिक्स, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीवॉक इन साफ्टवेयर डेवलपमेंट, फाईनेंशियल मार्केट एंड सर्विसेस, बीकॉम पास कोर्स सहित बीए के 22 विषय उपलब्ध हैं। जबकि पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में एसएससी कंप्यूटर साइंस, इंफ्रमेशन टेक्नोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी, एमए इंग्लिश, पंजाबी, हिंदी, पॉलिटिकल साइंस, इकनॉमिक्स, एमकॉम, डिप्लोमा कोर्सों में पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, फैशन डिजाइनिंग, अंडर ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कॉस्मेटॉलोजी, स्टिचिंग एंड टेलरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, सर्टिफिकेट कोर्स इन ह्यूमन राइट्स और 13 एड ऑन कोर्स उपलब्ध हैं। वाईफाई कैंपस, सोलर पॉवर सिस्टम, जिम, यूजी व पीजी एयरकंडीशन लाइब्रेरी, इंडोर स्टेडियम, हाईटेक लैब्स, एयर कंडीशन आडिटोरियम, लॉन, प्ले ग्राउंड की सुविधाओं सहित विभिन्न स्कॉलरशिप्स स्कीमों से छात्राएं लाभान्वित हो रही हैं। यूथ फेस्टिवल ट्राफियां, नैक द्वारा प्रदत्त ए ग्रेड, भारत सरकार के डिपार्टमेंट आफ बायोटेक्नोलॉजी द्वारा प्रदत्त स्टार कालेज स्टेट्स और पोटेंशियल फॉर एक्सीलेंस स्टेट्स कालेज की विशिष्ट पहचान है।
कालेज मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष स्वामी सदानंद और सचिव धर्मइंदु गुप्ता ने कहा कि आजादी के बाद इस पिछड़े क्षेत्र की लड़कियों को शिक्षित करने में कालेज का अहम रोल रहा है। कोई भी लड़की उच्च शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए विभिन्न रियायतें प्रदान की जा रही हैं। ताकि आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद के नारी को शिक्षित करने के सपने को साकार किया जा सके।
प्रिंसिपल रतना शर्मा, अध्यक्ष स्वामी सदानंद, सचिव धर्मइंदु गुप्ता।