स्वामी स्वतंत्रानंद मेमोरियल हाई स्कूल झंगी सरूप दास में नए शिक्षा सत्र के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ करवाया गया। प्रिंसिपल सुशीला शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में दयानंद मठ व स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष स्वामी सदानंद बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। जबकि सचिव बलविंदर शास्त्री और मैनेजर मनोरंजन ओहरी विशेष मेहमान थे। हवन यज्ञ को पूर्णाहुति देने के बाद स्वामी सदानंद ने विद्यार्थियों को शुभाशीष देते हुए उन्हें अपने अध्यापक व माता पिता की आज्ञा में रह लगन व मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करने को प्रेरित किया। वहीं अध्यापकों को समाज और देश का भविष्य निर्माता बताते हुए कहा कि वह बच्चों के प्रति अपने दायित्व को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएं। ताकि इस भविष्य को तराश कर संवारा जा सके। इस मौके पर स्टाफ सेक्रेटरी मुकेश कुमार सहित समूह स्टाफ और छात्र उपस्थित थे।
हवन यज्ञ में उपस्थित स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी। -भास्कर