पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम 22 मई को चंडीगढ़ में करेंगे आंगनबाड़ी यूनियन से मीटिंग

सीएम 22 मई को चंडीगढ़ में करेंगे आंगनबाड़ी यूनियन से मीटिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से 22 मई को सुबह 11 बजे पंजाब भवन चंडीगढ़ में आल पंजाब आंगनबाड़ी यूनियन के साथ उनकी मांगों को लेकर मीटिंग का समय तय किया गया है। यूनियन की सूबा प्रधान हरगोबिंद कौर ने सामाजिक सुरक्षा, स्त्री व बाल विकास पंजाब की डिप्टी डायरेक्टर अजीत कौर मुलतानी की ओर से उन्हें फोन पर मुख्यमंत्री की तरफ से बातचीत के लिए तय की गई मीटिंग के बारे जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनवाड़ी वर्कर्स व वालंटियर्स की ओर से अपनी मांगों को किए गए जोरदार संघर्ष के आगे सरकार को झुकना पड़ा है। वीरवार को शिक्षा मंत्री ओपी सोनी के हस्तक्षेप से तरनतारन में यूनियन प्रधान हरगोबिंद कौर की सीएम कैप्टन से मुलाकात करवाई गई थी।

हरगोबिंद कौर।

खबरें और भी हैं...