पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नीमा ने बोर्ड आफ आयुर्वेदिक यूनानी मेडिसिन के सदस्यों के हो रहे चुनाव का किया स्वागत

नीमा ने बोर्ड आफ आयुर्वेदिक यूनानी मेडिसिन के सदस्यों के हो रहे चुनाव का किया स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन नीमा की बैठक दीनानगर इकाई प्रधान डॉ. हरिदेव अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई। इसमें पठानकोट ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. परवेश शर्मा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए, जबकि डॉ. सुरिंदरजीत सिंह वालिया, डॉ. अमनप्रीत सिंह, डॉ. विशाल अरोड़ा, डॉ. भुवनेश विशेष मेहमान थे।

इसमें बोर्ड आफ पंजाब आयुर्वेदिक एंड यूनानी सिस्टम आॅफ मेडिसिन के सदस्यों के लंबे अंतराल के बाद होने जा रहे चुनाव का स्वागत किया गया। डॉ. हरिदेव अग्निहोत्री ने कहा कि नए सदस्यों के चुनाव से बोर्ड की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार आएगा। उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली के प्रचार व प्रसार की चर्चा करते हुए कहा कि आज के समय में इस प्रणाली की उपयोगिता काफी बढ़ रही है। उन्होंने इसके लिए नीमा की ओर से किए जा रहे कार्यों का स्वागत किया। अंत में मुख्यातिथि सहित अन्य मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. राजेश त्रिखा, डॉ. अनुराग महाजन, डॉ. नवर| शर्मा, डॉ. राकेश सैनी, डॉ. रमेश अत्री, डॉ. अशोक अत्री, डा. गुरदीप पदम, डॉ. राजीव, डॉ. अमन कश्यप, डॉ. साहिल, डॉ. रमन भारद्वाज, डॉ. राहुल, डॉ. विकास, डॉ. पुनीत, डॉ. रवि, डॉ. अश्विनी, डॉ. अमित, डॉ. यशविंदर, डॉ. राकेश आदि उपस्थित थे।

मुख्यातिथि को सम्मानित करते प्रधान डॉ. हरिदेव अग्निहोत्री व अन्य।

खबरें और भी हैं...