पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएसएम काॅलेज के 425 छात्रों, 21 टीचरों ने आतंकवाद से लड़ने के लिए ली शपथ

एसएसएम काॅलेज के 425 छात्रों, 21 टीचरों ने आतंकवाद से लड़ने के लिए ली शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसएम काॅलेज में युवक भलाई विभाग की ओर से प्रिंसिपल डॉ. आरके तुली की अध्यक्षता में 21 मई का दिन आतंकवाद विरोधी दिवस के तौर पर मनाया गया। इस दौरान काॅलेज में 425 विद्यार्थियों और 21 अध्यापकों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की शपथ दिलाते प्रण दिलाया गया कि वह विघटनकारी शक्तियों से सदैव लड़ने को तैयार रहेंगे।

प्रिंसिपल तुली ने कहा कि मानव एकता आज समय की जरूरत है। तभी विश्व में शांति और भ्रातृभाव स्थापित होगा और विकास पथ पर सुगमता से अग्रसर हो पाएंगे। युवक भलाई विभाग के डीन प्रो. प्रबोध ग्रोवर ने कहा कि पूरा विश्व में आतंकवाद की त्रासदी को झेल रहा है। उन्होंने कहा कि 21 मई 1991 को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी आतंकियों के मानव बम के शिकार हुए थे और इस दिन को आतंकवाद विरोधी दिवस के तौर पर मनाते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। डॉ. साहिब सिंह ने कहा कि आतंकवाद भारत की एकता व अखंडता को चुनौती देने की कोशिश कर रहा है। लेकिन हमारी आपसी एकता इसे कदापि पूरा नहीं होने देगी। इस मौके पर समूह स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।

विद्यार्थी और अध्यापक आतंकवाद से लड़ने की शपथ ग्रहण करते।

खबरें और भी हैं...