दीनानगर| सिटी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सेवा दल की ओर से स्थानीय विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम दौरान देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 28 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी के विशेष सहायक व मीडिया प्रभारी दीपक भल्ला, अमरजीत अंबी, सतीश इंद्र बेरी, पार्षद अजय कुमार, मनद मोहन डाली, राजेश मंगौत्रा, बचन लाल मगराला, सरदारी लाल, प्रेम सागर, बूटा राम, दर्शन लाल, पूर्ण चंद, विकास टिंकू, अमित बाली, पूर्व पार्षद सतिंदर बिल्ला, पूर्व पार्षद तिरलाक सिंह डोला, मनु सोई आदि उपस्थित थे।