पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीप की चपेट में आने से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीप की चपेट में आने से

बुजुर्ग की कटी टांग, चालक के खिलाफ केस दर्ज

दीनानगर |
जीप की चपेट में आने से एक व्यक्ति के जख्मी होने के मामले में पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। जीप चालक की पहचान गांव भारा पत्ती वेरका जिला अमृतसर के मनजीत के रूप में हुई है। एसएचओ कुलविंदर सिंह ने बताया कि गांव दबुर्जी शाम सिंह निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग प्रकाश चंद 14 मई की सुबह छह बजे अपने साथी राम सिंह के साथ पैदल सैर कर रहा था। जब वह गांव के मोड़ के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रही महिंद्रा जीप ने उसे टक्कर दे मारी। चालक जीप को वहीं छोड़ भाग निकला। प्रकाश चंद को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद उसकी टांग को काटना पड़ा। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 279,337, 338 के तहत केस दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...