दीनानगर | शिवसेना समाजवादी की मीटिंग पंजाब उपप्रधान व प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस आनंद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता रवि शर्मा, उत्तर भारत महासचिव व हिमाचल प्रदेश प्रभारी पुष्पा गिल , सीनियर नेता शेर सिंह, पंजाब प्रदेश उपप्रधान चंद्रप्रकाश विशेष रुप में शामिल हुए। इस दौरान 21 युवाओं की ओर से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई, जबकि दर्शन कुमार को शिवसेना समाजवादी का शहरी प्रधान और कर्ण को युवा इकाई का शहरी प्रधान नियुक्त किया गया। रवि शर्मा तथा प्रिंस आनंद ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि शिवसेना समाजवादी एक ऐसा संगठन है जिसमें सभी को एक समान आदर भाव से देखा जाता है। सभी कार्यकर्ता समाज, देश व धर्म हित के लिए मिलजुल कर कार्य करेंगे और 6 जून को दीनानगर में आतंकवाद सफाया दिवस के रुप में मना कर इस दिन पंजाब में शहीद हुए मासूम नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए हवन यज्ञ करवाया जाएगा। इस मौके पर विकास खोखर, आकाश ,सुनील, रोहन गंडोत्रा ,राजू ,कर्ण, सुरजीत जोगन, गगन, हैरी ,भानु,रिशव, मनजीत सैनी, रिकी महाजन, गौरव, मिन्हास, ऐली आदि मौजूद थे।