पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रिंसिपल डा. ज्योति ठाकुर को मिला डॉ. अब्दुल कलाम अवार्ड

प्रिंसिपल डा. ज्योति ठाकुर को मिला डॉ. अब्दुल कलाम अवार्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवार्ड हासिल करतीं प्रिंसिपल डॉ. ज्योति ठाकुर।

दीनानगर| ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. ज्योति ठाकुर को इंडियन इंटरनेशनल टीचर्स एसोसिएशन की ओर से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवार्ड एजूकेशन एनरिचमेंट प्रोग्राम 2018 की कैटेगरी के तहत शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए लवली यूनिवर्सिटी जालंधर में आयोजित आईआईटीए प्रिंसिपल्स कानक्लेव नार्थ इंडिया के दौरान मुख्यातिथि कर्नल जीएस चड्‌ढा, अशरफ नूरानी, लवीकेश गुप्ता, मनमोहन सिंह ने देकर सम्मानित किया। डॉ. ज्योति ने बताया कि इंडियन इंटरनेशनल टीचर्स एसोसिएशन के इंटरनेशनल एजुकेटर्स कॉनक्लेव एंड अवार्ड्स 2018 के जरिए विश्व के 300 शिक्षाविदों ने सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रथाओं पर अपने अनुभव सांझा किए थे। जिसके आधार पर मौजूदा शिक्षा व्यवस्था में श्रेष्ठ योगदान और नवीनतम दृष्टिकोण के फलस्वरूप उनका चयन इस अवार्ड के लिए हुआ।

खबरें और भी हैं...