प्रिंसिपल सुशीला शर्मा ने एसएस माडर्न स्कूल का कार्यभार संभाला
प्रिंसिपल सुशीला शर्मा को कार्यभार ग्रहण करवाते स्वामी सदानंद व कमेटी मेंबर।
दीनानगर|दयानंद मठ दीनानगर की ओर से संचालित एसएस माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में की नई प्रिंसिपल सुशीला शर्मा ने अपना कार्यभार संभाला लिया है। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी और दयानंद मठ के अध्यक्ष स्वामी सदानंद सहित कमेटी सदस्यों ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। प्रिंसिपल सुशीला शर्मा ने कहा कि स्कूल की उन्नति और बच्चों को क्वालिटी एजूकेशन प्रदान कर संस्कारवान बनाना उनका मुख्य उद्देश्य होगा। इस मौके पर सचिव बलविंदर शास्त्री, मैनेजर मनोरंजन ओहरी, दिनेश शास्त्री, भारतेंदु ओहरी, प्रिंसिपल डा. आरके तुली, प्रिं. अजमेर सिंह बैंस सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित था।