- Hindi News
- National
- जिला प्रशासन ने एसएसएम कॉलेज में अंग्रेजी विषय के साफ्ट स्किल कोर्स का किया शुभारंभ
जिला प्रशासन ने एसएसएम कॉलेज में अंग्रेजी विषय के साफ्ट स्किल कोर्स का किया शुभारंभ
कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को कोर्स की किटें प्रदान करते अधिकारी।
भास्कर संवाददाता| दीनानगर
एसएसएम कॉलेज दीनानगर में पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत जिला प्रशासन की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र में अंग्रेजी भाषा का संचार करने के उद्देश्य से 30 विद्यार्थियों के लिए दो महीने का साफ्ट स्किल कोर्स शुरू किया गया है। प्रिंसिपल डॉ. आरके तुली की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम दौरान जिला रोजगार व ट्रेनिंग आफिसर पुरुषोत्तम सिंह ने इस कोर्स का शुभारंभ करवाया। प्रो. प्रबोध ग्रोवर ने कहा कि साफ्ट स्किल कार्यक्रम आज के समय की जरूरत है। जिला रोजगार व ट्रेनिंग आफिसर पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान कौशल व समग्र विकास के साथ साथ आर्थिक संपन्नता का आधार है और रोजगार सृजन को आसान बनाता है। इस मौके पर डॉ. साहिब सिंह, रजनी ओहरी, डा. राजन हांडा, प्रो. गुरप्रीत शर्मा, राधा, रजत महाजन और डॉ. मिंकुश सिंगला भी उपस्थित थे।