पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉम्बेट कराटे चैंपियनशिप में अरमानप्रीत और सुखमनप्रीत सिंह ने जीता गोल्ड मेडल

कॉम्बेट कराटे चैंपियनशिप में अरमानप्रीत और सुखमनप्रीत सिंह ने जीता गोल्ड मेडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीनानगर| लोट्स इंटरनेशनल स्कूल दीनानगर के विद्यार्थियों ने अमृतसर के गोल बाग में आयोजित आल इंडिया कॉम्बेट कराटे चैंपियनशिप में बढ़िया प्रदर्शन किया है। स्कूल के चेयरमैन रमन महाजन ने बताया कि इस दो दिवसीय चैंपियनशिप में भारत के अलग-अलग राज्यों से आए बच्चों ने अपनी कला के जौहर दिखाए। उनके स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र अरमानप्रीत, छात्रा अमनीश और आठवीं कक्षा के छात्र सुखमनप्रीत सिंह ने भाग लिया। अरमान और सुखमनप्रीत ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि अमनीश को ब्रांज मैडल मिला। इन विजेता बच्चों को पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

खबरें और भी हैं...