दीनानगर | सैनी गाढ़े बिरादरी की वार्षिक मेल 20 मई रविवार को गांव माजरा में स्थित जठेरों के मंदिर में आयोजित होगी। सेवादार सुशील कुमार सैनी ने बताया कि मेल के दिन सुबह हवन यज्ञ किया जाएगा। दोपहर को भंडारा होगा। उन्होंने बिरादरी के लोगों से मेल में बढ़ चढ़ कर शामिल होने की अपील की है।