पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खुद को पुलिस वाला बताकर छोले कुलचे बेचने वाले से आईडी प्रूफ मांगा, जेब से 800 रुपए निकालकर ठग फरार

खुद को पुलिस वाला बताकर छोले कुलचे बेचने वाले से आईडी प्रूफ मांगा, जेब से 800 रुपए निकालकर ठग फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुद को पुलिस वाला बता कर एक बाइक सवार युवक छोले कुलचे बेचने वाले युवक की जेब से आठ सौ रुपए निकाल कर फरार हो गया। दो दिन पहले अपने साथ हुई घटना के बारे जानकारी देते हुए यूपी के रहने वाले तेज राम ने बताया कि वह साइकिल पर छोले कुलचे बेचने का काम करता है और इस समय दीनानगर में रहता है।

दीनानगर वापस लौट रहा था तो रास्ते में गांव तारूवाल मोड़ के पास पीछे से डिस्कवर मोटरसाइकिल नंबर पीबी 06 क्यू 2764 पर आए एक युवक ने उसे रोक आईडी प्रूफ दिखाने को कहा। जब वह जेब में से आईडी प्रूफ निकाल रहा था तो उस युवक ने उसकी जेब से जबरदस्ती आठ सौ रुपए निकाल कर यह कहते निकल गया कि थाने आ जाओ वहीं पर बात करेंगे। उसने वारदात के बारे पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी है। सूत्रों अनुसार पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर को ट्रेस करवाया तो वह सीमावर्ती गांव श्रीरामपुर के एक व्यक्ति के नाम पर निकला।

जबकि उस व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी में बताया कि वह इस मोटरसाइकिल को दो साल पहले बहरामपुर के एक ऑटो डीलर के पास बेच चुका है। अब ऑटो डीलर मोटरसाइकिल के खरीददार का पता लगाने में जुटा है। जिसके बाद मामले की आगे छानबीन हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...