पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वामी विवेकानंद स्कूल में 664 बच्चों को एमआर के टीके लगाए

स्वामी विवेकानंद स्कूल में 664 बच्चों को एमआर के टीके लगाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल में बच्चों को एमआर के टीके लगाते सेहत विभाग के कर्मचारी।

भास्कर संवाददाता| दीनानगर

स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल दीनानगर में प्रिंसिपल रमा शर्मा और डायरेक्टर जीआर महाजन की देखरेख में बच्चों को एमआर टीके लगाए गए। इस दौरान सेहत विभाग की टीम की ओर से स्कूल के 664 बच्चों का टीकाकरण किया गया और उन्हें टीकाकरण के कार्ड भी बना कर दिए गए। टीकाकरण के दौरान बच्चों के अभिभावकों ने मौजूद रह कर लोगों को अपने बच्चों को एमआर टीके लगवाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. विकासदीप ने कहा कि यह टीके बच्चों को पोलियो, खसरा, रूबेला जैसी बीमारियों से बचाते हैं। इस मौके पर पैरामेडिकल स्टाफ कुलदीप सिंह, गुलशन कुमार, लवली भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...