20 मई से पहले धान की पनीरी बीजने वालों पर होगी कार्रवाई : रमेश
गुरदासपुर|पंजाब सरकार की हिदायतों के उल्ट 20 मई से पहले धान की पनीरी बीजने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खेतीबाड़ी विभाग की टीम ने कई किसानों की पनीरी नष्ट करवाई है। मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी गुरदासपुर रमेश शर्मा ने अपनी टीम के साथ गुरदासपुर/दीनानगर ब्लॉकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव धारोचक्क में समय से पहले पनीरी बीजने वाले किसान बूटा सिंह और गुरविंदर सिंह के खेतों में जाकर पनीरी नष्ट करवाई। उन्होंने कहा कि कोई भी किसान 20 जून से पहले किसी भी हालत में धान की बिजाई न करें वरना सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।