पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिवसेना ने कनाडा में खालिस्तान का विरोध करने वालों का किया समर्थन

शिवसेना ने कनाडा में खालिस्तान का विरोध करने वालों का किया समर्थन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनाडा में खालिस्तान का विरोध करने वालों का शिवसेना खुलकर समर्थन करती है। उनका यह कदम दर्शाता है कि कनाडा में खालिस्तान समर्थकों के लिए कोई जगह नहीं है। यह बात पार्टी के उत्तर भारत चेयरमैन सतीश महाजन ने दीनानगर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। चेयरमैन सतीश महाजन, पंजाब उपप्रधान व प्रवक्ता अजय कुमार और जिला अध्यक्ष सुमित कुमार ने संयुक्त तौर पर कहा कि हिंदोस्तान के टुकड़े करने के इच्छुक लोगों को शिवसेना कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। कुछ लोग बहकावे में आकर देश के टुकड़े करने के जो सपने देख रहे हैं उन्हें कभी साकार नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर जिला महासचिव चंद्रशेखर, जिला मीडिया प्रभारी पवन वर्मा, जिला उपप्रधान अमित कांगलाॉ,. जिला सचिव गोपाल शर्मा, जिला देहाती प्रधान जगजीत सिंह, जिला प्रभारी सुरजीत कुमार. जिला प्रवक्ता रवीश बहल, निखिल रत्रा विद्यार्थी सेना प्रमुख, शहरी उपप्रधान बिंदु मेहरा, संदीप ओहरी, कमल महाजन, मनीष कुमार, बॉबी तारागढ़ मौजूद थे।

पार्टी के उत्तर भारत चेयरमैन सतीश महाजन व अन्य।

खबरें और भी हैं...