दिनारा| दिनारा कस्बे में निवास करने वाली भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सपना दुबे को मप्र उर्जा विकास निगम के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह द्वारा प्रदेश में नवीन व नवकरणीय उर्जा विकास निगम द्वारा गठित प्रदेश उर्जा विकास समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है। सपना दुबे को प्रदेश स्तरीय समिति में सदस्य मनोनीत किए जाने पर दिनारा के लोगों ने खुशी जाहिर की है। तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जिसमें पत्रकार राजा परमार, संतोष वर्मा, केके गुप्ता, हरनारायण पाल, अंडोली किरण गुप्ता, जनपद सदस्य आरती जय वकील, पुष्पेंद्र यादव, जनपद सदस्य अलगी, कैलाश लोधी, नीरु पचौरी, अरविंद यादव, नीपू दुबे युवा मोर्चा अध्यक्ष आदि ने कामना की है।