सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 18 को
सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 18 को
दिनारा | दिनारा से 15 किमी दूर पर स्थित ग्राम पंचायत कुचलौन और छितिपुर मैं स्थित हनुमान मंदिर नदी के पास अक्षय तृतीया पर होने जा रहे सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में गरीब कन्याओं के विवाह संपन्न किए जाएंगे। सम्मेलन के अध्यक्ष अनारी सरपंच कुचलौन ने बताया है कि 18 अप्रैल बुधवार को हमारे यहां गरीब कन्याओं का सर्वजातीय आदर्श विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बैंड, डीजे, घोड़े के साथ बरात निकली जाएगी और सभी को भोजन की व्यवस्था अनारी सरपंच द्वारा की जाएगी। आयोजनकर्ता अध्यक्ष अनारी सरपंच कुचलौन, उपाध्यक्ष रामनिवास लोधी सरपंच छितीपुर, समरथ सिंह लोधी कोषाध्यक्ष, वीर सिंह महते शिक्षक छितीपुर, सचिव कुलदीप, जयनारायण लोधी अध्यक्ष अंत्योदय समिति, रामवीर लोधी, कालीचरन लोधी अध्यक्ष संस्कार समिति छितीपुर, कपूर लोधी, रानू राजपूत मीडिया प्रभारी सहित अन्य लोगों का सहयोग रहेगा।