पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • जॉयफुल लर्निंग: बच्चों ने खेल खेल में सीखा चित्र बनाना, गणित भी पढ़ा

जॉयफुल लर्निंग: बच्चों ने खेल-खेल में सीखा चित्र बनाना, गणित भी पढ़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉल पेंसिल और स्केल रखकर छात्रों से पूछा कि बताओ इसमें से कौन सी चीज गोल है और कौन सी वस्तु लम्बी है। कुछ ऐसे ही प्रश्न ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में जॉयफुल लर्निंग योजना के तहत गतिविधि शुक्रवार को कराई गई। इस दौरान बच्चों ने खेल-खेल में चित्र बनाना और पेंटिंग करना सीखा।

इसी क्रम में संकुल दिनारा के जन शिक्षा केंद्र डामरौन के सीएसी महेश लोधी के मार्गदर्शन में नया घर प्राथमिक स्कूल के बच्चों को जॉयफुल तरीके से शिक्षा शिक्षक अरविंद गुप्ता ने देकर गणित के बारे में बताया गया। साथ ही बच्चों के लिए बाल सभा का भी आयोजन किया गया। इसमें खेलकूद और अन्य प्रतियोगिता कराई गई बालसभा में बच्चों ने कविताएं और गाने सुनाए। बच्चों को रेडियो पर प्रसारण भी सुनवाया गया। इसके साथ ही अंताक्षरी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें प्रत्येक छात्र को अलग-अलग टीम में बांटा गया। इसके बाद ए से लेकर जेड तक के अल्फावेट के आधार पर एक शब्द के बारे में उन टीम को बताना होता है। इसके बाद लास्ट शब्द से दूसरे बच्चे को बोलना होता है। इसी प्रकार प्रत्येक बच्चे से अंग्रेजी के पूरे अल्फावेट के बारे में बताया गया।

दिनारा स्कूल में खेल-खेत में पढ़ते हुए बच्चे।

खबरें और भी हैं...