पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • किसानों का सम्मान करने दिनारा पहुंची किसान सम्मान यात्रा

किसानों का सम्मान करने दिनारा पहुंची किसान सम्मान यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा किसानों के सम्मान में पूरे प्रदेश में किसान सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनारा मैं किसान सम्मान यात्रा का शुभारंभ गत दिवस ग्राम अलगी से किया गया। इसके बाद मैं दिनारा, दबरा दिनारा, सहरिया, होते हुए ग्राम ढांड मैं समापन किया गया। दूसरे दिन ग्राम कुचलौन, छीतीपुरा, सलैया, डामरौन कला एवं तीसरे दिन थनरा, खुदावली, देहरैटा, टोरिया, कडोरा लोधी पर समापन हुआ। किसान यात्रा को संबोधित करते हुये मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के अन्न दाता किसानों की मेहनत का ही प्रतिफल है कि प्रदेश पांचवीं बार कृषि कर्मण पुरस्कार जीता है। इस अवसर पर रामकिशन यादव, हरिशंकर परिहार, देवेंद्र बेमटे, पुष्पेंद्र रावत, अरविंद वेडर, युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रामसिया परिहार, अटल तिवारी, नीटू दुबे, मलखान यादव, छंदीराम यादव, एनएस यादव, कैलाश लोधी, वीरेंद्र यादव एवं विपिन गुप्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...