पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • योग करने से बढ़ती है मनुष्य की रोग प्रतिरोध क्षमता: आर्य

योग करने से बढ़ती है मनुष्य की रोग प्रतिरोध क्षमता: आर्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिंग मंडी| गांव कंवरपुरा गोगामेड़ी मंदिर में योग शिविर का शुभारंभ समाजसेवी सुभाष ने किया और इस अवसर पर योग जागरूकता रैली भी निकाली गई। योग शिविर में योग प्रचारक दिनेश आर्य ने ग्रामीणों को योग के महत्व के बारे में विस्तार से अवगत कराया और विभिन्न प्रकार के योग का अभ्यास कराया। आर्य ने कहा कि योग करने से शरीर की रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ जाती है जिस कारण शरीर पर मौसम के दुष्प्रभाव का असर कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। बच्चों को सूर्य नमस्कार करना सिखाया और प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने का संकल्प दिलाया। योग शिविर प्रतिदिन सुबह साढ़े 5 बजे आयोजित किया जाता है और शिविर का समापन 20 अप्रैल को होगा। इस अवसर पर सतीश, मांगेराम, आशाराम, संजय, सुनील, गुरमीत सिंह, नगेंद्र, सचिन, लक्ष्य, साहिल, शुभम, समीर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...