पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जरूरतमंदों की सेवा करें : ब्रह्मदास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह ग्राम बाबा भूमणशाह में बाबा भूमणशाह के 331वें जन्मोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा ब्रह्मदास महाराज ने केक काटा और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। डेरे के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज ने रक्तदान शिविर से कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करके किसी जरूरतमंद की जीवन बचाया जा सकता है इसलिए हमें जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान शिविर में श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया और साढ़े 10 बजे श्रद्धालुओं की ओर से भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया और भजनों के माध्यम से बाबा भूमणशाह का गुणगान किया गया। बाबा ब्रह्मदास महाराज ने कहा कि बाबा भूमणशाह ने सारा जीवन दीन-दुखियों की सेवा में व्यतीत किया इसलिए हमें बाबा भूमणशाह के जीवन से प्रेरणा लेकर जरूरतमंद की सहायता को सदा तैयार रहना चाहिए।

डिंग मंडी। बाबा भूमणशाह के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में प्रवचन करते बाबा ब्रह्मदास।

खबरें और भी हैं...