पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • नुक्कड़ नाटक से दिया सामाजिक बुराइयों की समाप्ति का संदेश

नुक्कड़ नाटक से दिया सामाजिक बुराइयों की समाप्ति का संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिंग मंडी | नए सत्र के आगाज पर डीएवी स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि सरपंच सरोज खलेरी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। विशिष्ट अतिथि हनुमान दास अग्रवाल, अजब ओला , जुगल किशोर सोलंकी, मोहित पचार व रामकुमार दहिया थे। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और कार्यक्रम में देशभक्ति गीत व सामाजिक बुराइयों की समाप्ति के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश दिया। स्कूल संचालक बलवंत भाटिया ने बताया कि विभिन्न परीक्षाओं व विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि खलेरी ने कहा कि शिक्षा के बिना उज्जवल भविष्य की कामना ही बेकार है।

खबरें और भी हैं...