शिव मंदिर में पिता की याद में लगाया वाटर कूलर
डिंग मंडी | गांव शेरपुरा में स्टार युवा क्लब के प्रधान जोगेंद्र खिचड़ व उनके भाई कुलदीप खिचड़ ने अपने पिता स्व. राजेंद्र खिचड़ की याद में शिव मंदिर में वाटर कूलर लगाया। वाटर कूलर का जगदीश खिचड़ ने शुभारंभ रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा अपनी नेक कमाई का कुछ हिस्सा हमें दान करना चाहिए ताकि जरूरतमंद की सहायता हो सकें।