पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • व्हील चेयर क्रिकेटर सुखवंत सिंह का गांव में स्वागत

व्हील चेयर क्रिकेटर सुखवंत सिंह का गांव में स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांग्लादेश के ढाका में आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय व्हील चेयर क्रिकेट टीम ने विजेता बनने के बाद टीम के सदस्य व हरियाणा के कप्तान पतली डाबर निवासी सुखवंत सिंह का गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

सुखवंत के गांव में पहुंचने पर भारत माता की जय के जयकारों के साथ फूल माला पहनाकर उन्हें घर ले जाया गया और सारा गांव उनके स्वागत में उमड़ गया। क्रिकेटर सुखवंत सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत से हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस सफलता पर हरियाणा राज्य व्हील चेयर क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान हरप्रीत शर्मा, कोच रविंद्र सिंह, सरपंच डिंग रोड प्रीत सिंह संधू, बग्गुवाली सरपंच लखवीर, नरेल खेड़ा सरपंच कुलवंत सिंह, भावदीन सरपंच गुरजीत सिंह सहित अनेक सरपंचों व अनेक सामाजिक संस्थानों ने उन्हें इस सफलता पर बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि भारतीय व्हील चेयर क्रिकेट टीम में पतली डाबर के हरियाणा टीम के कप्तान सुखवंत सिंह, उप कप्तान रमेश कंबोज खारियां व पनिहारी के जगरूप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस अवसर पर जोगेंद्र सिंह, भावी सिंह, बलबीर सिंह, सरदूल सिंह, मूल सिंह, अमरीक सिंह, अमरजीत सिंह, संदीप सिंह, प्रगट सिंह, हरजिंद्र सिंह, शलविंद्र सिंह, रिशपाल कुमार, रामजीलाल, रतिराम, राम, भजन लाल, कर्मजीत सिंह, सुखविंद्र सिंह, हैप्पी, अर्श, बलदेव सिंह व बाबा रणजीत सिंह ने उनका स्वागत किया।

गांव पतली डाबर में भारतीय व्हील चेयर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...