गेवरा-दीपका। एसईसीएल दीपका क्षेत्र के अधिकारी व कर्मचारियों के बच्चों व भू-विस्थापित ग्रामवासियों के बच्चों में खेलकूद के प्रति जागरूकता शारीरिक लाभ के लिए ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 21 मई से 15 जून तक किया जाएगा। जिसमें बैडमिंटन,टेबल टेनिस, क्रिकेट, फुटबॉल व वॉलीबॉल खेल का प्रशिक्षण सलेटेक्टेड कोच की ओर से दिया जाएगा।