भास्कर संवाददाता। हरदीबाजार
हरदीबाजार चौकी अंतर्गत उतरदा-नावाडीह गांव में रहने वाली एक किशोरी को गांव का घनश्याम सिंह राजपूत (25) एक पखवाड़े पहले अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा लिया था। लड़की के परिजनों ने खोजबीन लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने हरदीबाजार चौकी में सूचना दी।
जिसमें घनश्याम सिंह के अपहरण करना बताया। पुलिस ने मामले में अपहरण का केस दर्ज करके पड़ताल शुरू की। गुरुवार को पुलिस को मुखबीर से अपहृत किशोरी के दीपका क्षेत्र के लिए चलने वाली बस में देखे जाने की सूचना मिली। चौकी प्रभारी शरद चंद्रा ने पुलिस टीम को दीपका बस स्टैंड रवाना किया। जहां घेराबंदी कर अपहृत किशाेरी को दस्तायाब कर लिया गया। वहीं आरोपी घनश्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में किशोरी ने युवक द्वारा दिल्ली भगाकर ले जाने व वहां एक किराए के मकान में रखकर दुष्कर्म करने की जानकारी दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी क खिलाफ अपहरण, अनाचार व पाक्सो एक्ट का जुर्म दर्ज कर लिया गया। वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जमानत के अभाव में उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी