महिला कांग्रेस 17 को मनाएगी काला दिवस
गेवरा-दीपका| महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे महिला कांग्रेस ने काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मीडिया सेल की प्रभारी उषा राठौर ने बताया कि भाजपा सरकार एक ओर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान चला रही है। दूसरी ओर बेटियों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। प्रदेश भर में इस दिन काला दिवस मनाया जाएगा। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने धरना प्रदर्शन में प्रभारियों को भी उपस्थित होने कहा है।