परशुराम जयंती पर सर्व ब्राम्हण समाज आज निकालेगा शोभायात्रा
गेवरा-दीपका| सर्व ब्राम्हण समाज के तत्वावधान में 18 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। जयंती कार्यक्रम ऊर्जानगर के परशुराम भवन में होगा। शाम 5 बजे समाज के लोगों द्वारा मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शाम 6 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो नगर भ्रमण करते हुए परशुराम भवन में समाप्त होगी। जहां समाज के लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी। समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने कहा गया है।