एंगल गिरने से एसईसीएल के अफसर हुए घायल
भास्कर संवाददाता|गेवरा-दीपका
एसईसीएल दीपका विस्तार परियोजना में पदस्थ इंजीनियर एस श्रीनिवासन जनरल शिफ्ट ड्यूटी जाने घर से निकले थे। इस दौरान रास्ते में रास्ते में ही भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लगाई गई लोहे का एंगल उन पर गिर गया। िजससे उनके कमर में चोट लगी है। मौके से गुजर रहे ठेकेदार सूरज दास मानिकपुरी ने इंंजीनियर को तत्काल एनसीएच गेवरा पहुंचवाया। घटना सुबह करीब 8 बजे की है। सीनियर इंजीनियर एस श्रीनिवासन अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक विभागीय ट्रक मार्ग से गुजर रहा था। भारी वाहनों के आवाजाही रोकने बने एंगल को तोड़ते हुए वह तेजी से आगे बढ़ा इस दौरान एंगल टूटकर श्रीनिवासन के गाड़ी व उनके ऊपर गिर गया। घटना में उन्हें काफी गंभीर चोटें आई हैं। जैसे ही हादसा हुआ तो आसपास लोगों की भीड़ गल गई। लोगों ने देखा कि एंगल गिरने से वे घायल हो गए तो उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक को चालक विष्णु चला रहा था। अब उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।