गेवरा-दीपका| मुख्यमंत्री संचार क्रांति योजना के तहत नगर पालिका परिषद दीपका में बीपीएल कार्डधारियों को स्मार्टफोन दिया जाएगा। दीपका नगर पालिका अध्यक्ष बुगल दुबे ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित बीपीएल परिवार का 2011 की गरीबी रेखा का सर्वे सूची में नाम होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह गरीबों के लिए अनेक कल्याणकारी योजना चला रहे हैं। इसके लिए 25 मई तक आवेदन भरवाए जाएंगे। स्काई पोर्टल में 28 मई तक प्रविष्ट होगा।