पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेकाबू ट्रेलर मकान में घुसा, मलबा गिरने से सो रहे तीन लोग घायल

बेकाबू ट्रेलर मकान में घुसा, मलबा गिरने से सो रहे तीन लोग घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| नोनबिर्रा

पाली-दीपका मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर बेकाबू होने के बाद सड़क से नीचे उतर कुछ दूरी पर स्थित एक मकान में घुस गया। दुर्घटना के समय मकान में लोग सो रहे थे, जिसमंे से तीन लोग घायल हो गए।

पाली-दीपका मार्ग पर रैनपुरखुर्द मोड़ के पास यह घटना मंगलवार की सुबह 4 बजे हुई। तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक सीजी-10 सी 6644 दीपका थाना अंतर्गत ग्राम पाली रोड के रैनपुरखुर्द मोड़ पर बेकाबू होकर सड़क किनारे पास में ही स्थित एक मकान की तरफ बढ़ गया। जिससे मकान का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मकान हरमति बघेल की है। जिस समय घटना हुई मकान में बच्चे व परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। सुबह अचानक इस घटना से घर में मौजूद लोगो बदहवास हो गए। ट्रेलर की ठोकर से मकान का कुछ मलबा सो रहे लोगों पर गिर गया था। जिसमें उनको मामूली चोट भी लगी है। घटना की सूचना दीपका पुलिस को दे दी गई थी। घटना के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...